शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज हिंदुस्तान की आय 57.8% बढ़ी

बजाज हिंदुस्तान शुगर को वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 107.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को146.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 979.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 57.8% बढ़ कर 1,546 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 115 करोड़ रुपये से बढ़ कर 338 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 11.8% से बढ़कर 21.9% रहा है।

बीएसई में बजाज हिंदुस्तान के शेयर आज 14.50 रुपये पर खुले और दोपहर करीब डेढ़ बजे इसके शेयर में 6.76% की बढ़त के साथ 15.48 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख