शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जून तिमाही के नतीजों के बाद नाल्को 7.9% टूटा

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (Nalco) के शेयरों में आज कमजोरी देखी जा रही है। बीएसई में दोपहर करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 7.91% से ज्यादा की कमजोरी के साथ 33.75 रुपये पर कारोबार हो रहा था। कारोबार के दौरान इसके शेयर 33.25 रुपये के निचले स्तर तक चले गये थे। बुधवार को कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून 2015 में खत्म तिमाही के नतीजों का एलान किया था। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 39.68% गिर कर 163.44 करोड़ रहा, जबकि कुल आय 16% घट कर 1491.27 करोड़ रुपये रही। नाल्को सरकारी क्षेत्र की कंपनी है। ( शेयर मंथन 13 अगस्त 2015   )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!