शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉम्बे हाईकोर्ट से मैगी को राहत, नेस्ले के शेयर उछले

नेस्ले इंडिया के लिए गुरुवार को राहत देने वाली खबर आयी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मैगी नूडल्स पर एफएसएसएआई द्वारा लगाये गये प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध लगाने के दौरान नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है, इसलिए इस पर लगी रोक हटायी जानी चाहिए।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोबारा मैगी के सैंपल की जांच के निर्देश दिये हैं। उसने कहा है कि अगर राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रयोगशालाओं में जाँच के बाद मैगी में सीसा की मात्रा तय सीमा के अंदर पायी जाती है तो याचिकाकर्ता को मैगी की सभी 9 किस्मों का फिर से उत्पादन करने की इजाजत दी जायेगी। कोर्ट ने नेस्ले इंडिया को मैगी के 5 नमूने एनएबीएल को भेजने को कहा है। मैगी नूडल्स की देश में बिक्री पर तब रोक लगा दी गयी थी, जब इसके नमूने में सीसा की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पायी गयी थी।
बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर 6184.70 रुपये की बुधवार की बंदी के मुकाबले गुरुवार को सुबह 6300.20 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब पौने दो बजे नेस्ले इंडिया के शेयर में 4.13% की बढ़त के साथ 6440 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।  (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!