शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर को 241.3 करोड़ रु का लाभ

टाटा पावर को जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 241.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 111.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 8,707.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.1% बढ़कर 9,234.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 1,664 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,181 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 19.1% से बढ़ कर 23.6% रहा है।

बीएसई में टाटा पावर के शेयर बुधवार की 67.55 रुपये की बंदी के मुकाबले गुरुवार को 68.20 रुपये पर खुले। अपराह्न दो बजे कंपनी के शेयर में 3.40% की तेजी के साथ 69.85 रुपये पर  सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!