शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर का लाभ 18.5% बढ़ा

पीसी ज्वेलर का लाभ जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 18.5% बढ़ कर 82.5 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का लाभ 69.6 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,323 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.2% बढ़कर 1,510.7 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 147 करोड़ रुपये से बढ़ कर 161 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 11.1% से घटकर 10.7% रहा है।

बीएसई में पीसी ज्वेलर्स के शेयर बुधवार की 434.60 रुपये की बंदी के मुकाबले गुरुवार को 445 रुपये पर खुले। लेकिन फिर इसके शेयर लगातार गिरते गये। अपराह्न दो बजे इसके शेयर में 10.19% की गिरावट के साथ 390.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख