शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईओसी का लाभ 2.5 गुना बढ़ा

इंडियन ऑयल (IOC) का लाभ जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 2.5 गुना बढ़ कर 6,436 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का लाभ 2,523 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 1.25 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 19.2% घट कर 1.01 लाख करोड़ रुपये रही है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 3,697 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,100 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 9.9% से बढ़ कर 10% रहा है।

बीएसई में इंडियन ऑयल के शेयर बुधवार की 387.90 रुपये की बंदी के मुकाबले गुरुवार को 387 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान इसके शेयर 401.70 रुपये के उच्च स्तर तक गये और कारोबार की समाप्ति पर यह 1.57% बढ़ कर 394 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015 )

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख