शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी का लाभ 14.2% बढ़ा

ओएनजीसी का लाभ जून, 2015 को समाप्त तिमाही में 14.2% बढ़ कर 5,460 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 4,781.8 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की आय 21,851.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.5% बढ़ कर 22,825 करोड़ रुपये पर पहुंच है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 8,864 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,582 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 40.6% से बढ़कर 46.4% हो गया है।

बीएसई में ओएनजीसी के शेयर बुधवार की 269.10 रुपये की बंदी के मुकाबले गुरुवार को 270.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान इसके शेयर 273.80 रुपये और 266.40 रुपये के बीच झूलते रहे। कारोबार की समाप्ति पर ओएनजीसी के शेयर 0.26% की बढ़त के साथ 269.80 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन 13 अगस्त 2015  )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!