शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) जमा करें : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों को जमा करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा उम्मीद से थोड़ा कम रहा है। हालांकि, एबिटडा आधार पर कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा। विस्तार परियोजनाओं में तेजी और वॉल्यूम के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी के लिए आगे अच्छी संभावनाएँ दिखती हैं। वैश्विक बाजार में कीमतों में कमजोरी के चलते ई—ऑक्शन से मिली रकम पर दबाव रहा है। लेकिन बिजली क्षेत्र में कीमतों में बढ़ोतरी और गैर-बिजली एफएसए से अच्छी आय से इसकी भरपाई हो जायेगी। कंपनी के शेयर का पिछला बंद भाव 377.10 रुपये था। 440 रुपये के लक्ष्य के साथ कंपनी के शेयरों में निवेश किया जा सकता है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख