शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ का मुनाफा 5% गिरा, शेयर 14.38% उछले

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का कंसोलिडेटेड मुनाफा जून 2015 में खत्म तिमाही में 5% घट कर 121.55 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 127.70 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था। स्टैंडअलोन आधार पर जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी को 101.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी ने 72.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर डीएलएफ की कुल आय घट कर 535.71 करोड़ रुपये रही, जबकि जून 2014 में खत्म तिमाही में यह 762.38 करोड़ रुपये थी।
डीएलएफ ने बीएसई को दी गयी जानकारी में कहा है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर उसकी कुल आय बढ़ कर 2,345.62 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,851.6 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में डीएलएफ के शेयर गुरुवार की 114.05 रुपये की बंदी के मुकाबले शुक्रवार को सुबह 116 रुपये पर खुले। दोपहर करीब एक बजे कंपनी के शेयर में 14.38% की बढ़त के साथ 130.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख