शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infra) को 3.89 करोड़ का मुनाफा

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर को जून 2015 में खत्म तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 3.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 59.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 159.53 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 167.98 करोड़ रुपये थी।
जून 2015 में खत्म तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर इस समूह को 429.45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ग्रुप को 593.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
बीएसई में दोपहर करीब पौने दो बजे जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में 3.97 % से ज्यादा तेजी के साथ 13.36 रुपये पर कारोबार हो रहा था। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख