शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी का मुनाफा 31% बढ़ा

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) ने जून 2015 में खत्म तिमाही में 44 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को हुए 33.5 करोड़ रुपये के मुनाफे से 31.3% ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एनबीसीसी की आय सालाना आधार पर 36.7% बढ़ कर 1,149.2 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 840.8 करोड़ रुपये की आय हुई थी। जून 2015 में खत्म तिमाही में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कारोबार 50.4% की शानदार बढ़ोतरी के साथ 970.6 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में एनबीसीसी के शेयर गुरुवार की 994.25 रुपये की बंदी के मुकाबले शुक्रवार को 1035.10 रुपये पर खुले। दोपहर करीब पौने दो बजे एनबीसीसी के शेयर में 2.24% से ज्यादा मजबूती के साथ 1016.50 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख