शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल का तिमाही मुनाफा 39% गिरा, शेयर सपाट होकर बंद

सरकारी स्टील कंपनी सेल ने चालु वर्ष की पहली तिमाही में 321.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 529.55 करोड़ रुपये से 39% कम है।
वहीं पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 9,502 करोड़ रुपये रही है। जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कमाये गये 11,341,20 करोड़ रुपये की कुल आय से 16% कम है।

वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में सेल का एबिटडा घाटा 182 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में सेल का एबिटडा मुनाफा 1,129 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई में आज इसका शेयर 56.10 पर खुला और कारोबार के अंत में 0.10 रुपये 0.09% गिर कर सपाट स्थिति में 56.05 पर बंद हुआ । (शेयर मंथन 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख