शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदानी पोर्ट ने किया केरल सरकार के साथ 7525 करोड़ रुपये का करार, शेयर में उछाल

अदानी पोर्ट के शेयर में आज अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

विझिंजम बंदरगाह के निर्माण के लिए अदानी पोर्ट ने केरल सरकार के साथ 7,525 करोड़ रुपये का करार किया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 1 नवम्बर से बंदरगाह का निर्माण कार्य शुरू करेगी और करीब 1000 दिन का समय इस योजना में लगेगा। इस खबर का असर आज अदानी पोर्ट के शेयर में देखने को मिल रहा है। अदानी पोर्ट का शेयर आज अपने 52 हफ्ते के उच्चतम भाव 372.95 तक पहुँच गया।
बीएसई में आज इसका शेयर 361.70 पर खुला और 372.95 के उच्चतम भाव तक पहुँचा। दोपहर 2.30 पर 7 रुपये या 1.95% की बढ़त के साथ 365.30 पर चल रहा है। (शेयर मंथऩ 18 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख