शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दवा को यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी से ग्लेनमार्क के (Glenmark) शेयर रिकॉर्ड ऊँचाई पर

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दवा को यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल जाने से बुधवार को दिन में करीब 11.15 बजे कंपनी के शेयर 4.25 फीसदी उछाल के साथ 1209.65 रुपये की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया है कि अमेरिका में दवाओं के नियामक यूएसएफडीए ने उसकी दवा ड्रोसेपिरेनोन एंड इस्ट्राडियोल टैबलेट यूएसपी को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस दवा के 3 एमडी और 0.02 एमजी टैबलेट को मंजूरी दी गई है। यह दवा बेयर हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल्स के याज टैबलेट का जेनेरिक वर्जन है। इसे महिलाओं में गर्भधारण रोकने के लिए बतौर गर्भनिरोधक इस्तेमाल किया जाता है। ग्लेनमार्क ने कहा है कि उसने तुरंत इस टैबलेट को बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बनायी है। जून 2015 में खत्म 12 महीने की अवधि के लिए दवाओं की बिक्री के आईएमएस के  आँकड़ों के मुताबिक याज की सालाना बिक्री करीब 17 करोड़ डॉलर रही। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख