शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपी इन्फ्राटेक,डीएलएफ के शेयर में बढ़त

रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनियाँ जैसे डीएलएफ और जेपी इन्फ्राटेक के शेयरों में आज अच्छी बढ़त देखी जा रही है।

सरकार ने ओखला पक्षी अभयारण्य के पास ग्रीन जोन में भवन निर्माण संबधी कानून को थोड़ा लचीला बनाने का निर्णय लिया है। पर्यावारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि इस संबंध में अंतिम अधिसूचना एक हफ्ते में जारी कर दी जायेगा। सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से करीब 55,000 भवन क्रेताओं को लाभ पहुँचने की उम्मीद है। 
बीएसई में जेपी इन्फ्राटेक कल के 14.71 की बंदी की तुलना में आज 15.50 पर खुला और 15.90 के उच्चतम भाव तक पहुँचा। दोपहर 11.50 पर इसका शेयर 5.44% बढ़कर 15.51 पर चल रहा है।
बीएसई में डीएलएफ आज 130.50 पर खुला 131.90 के उच्चतम भाव तक पहुँचा। सुबह 11.50 बजे डीएलफ का शेयर 0.35 रुपये 0.27% की बढ़त के साथ 128.35 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 19 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!