शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेरॉन बायो के शेयर में उछाल

अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन,(USFDA) द्वारा दवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी शेरॉन बायो के दवा प्लांट का निरीक्षण करने के बाद कंपनी के शेयर में बढ़त देखी जा रही है।

दवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी शेरॉन बायो के देहरादून प्लांट का निरीक्षण और परीक्षण कार्य यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा किया गया है। पिछले दो महीनों में यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा दूसरी बार शेरॉन बायों के प्लांट की निरीक्षण किया गया है। इससे पहले जुलाई महीने के पहले हफ्ते में तलोजा, नवीं मुम्बई में स्थित शेरॉन बायो के दवा प्लांट का निरीक्षण यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा किया जा चुका है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जल्द ही कंपनी अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों में बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इस खबर के कारण आज कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखा जा रहा है।  

बीएसई में आज इसका शेयर 22.80 रुपये के भाव पर खुला और दोपहर 2.40 पर 4.25 रुपये या 19.95% बढ़कर 25.55 पर चल रहा है। (शेयर मंथन 19 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!