शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का इंस्टा एकाउंट

ऑनलाइन निवेश सेवाएँ देने वाली कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने इंस्टा एकाउंट (Insta Account) शुरू करने की घोषणा की है।

इंस्टा एकाउंट एक कागजरहित ऑनलाइन एकाउंट होगा, जिसकी सहायता से निवेशक म्यूचुअल फंडों में आसानी से निवेश कर पायेंगे। केवाईसी मानकों को पूरा करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक म्यूचुअल फंडों में निवेश करने के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) की वेबसाइट पर अपना इंस्टा एकाउंट खोल सकता है। इस खाते के लिए निवेशक अपने किसी भी इंटरनेट बैंकिंग एकाउंट का प्रयोग कर सकते हैं। इंस्टा एकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मौजूदा ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी अनुभव लेने का अवसर मिलेगा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मौजूदा केवाईसी औपचारिकताओं की प्रक्रिया के साथ ही इस खाते को खोलने की औपचारिकताओं का तालमेल कर दिया है, जिससे बिना कोई कागजी दस्तावेज दाखिल किये यह खाता खोला जा सकेगा। आईसीआईसीआई डायरेक्ट वेबसाइट पर इंस्टा एकाउंट खोलने के लिए कंपनी ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लेगी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एक्जीक्यूटिव वीपी विनीत अरोड़ा (Vineet Arora) ने बताया कि इंस्टा एकाउंट खोलने वालों को अपने म्यूचुअल फंड निवेश के लिए गहरी जानकारी वाले रिसर्च रिपोर्ट उपलब्ध कराये जायेंगे। (शेयर मंथन 20 अगस्त 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!