शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 अंक तक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में नये हफ्ते की शुरुआत बेहद खराब रही है। आज बाजार खुलते ही चौतरफा बिकवाली के बीच एक झटके में सेंसेक्स (Sensex) में 1,000 अंक तक की गिरावट आ गयी। निफ्टी (Nifty) भी बाजार खुलने के कुछ मिनटों के अंदर ही 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 8,000 के भी नीचे फिसल गया। हालाँकि इसके बाद निफ्टी 8,000 के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है। सुबह करीब 9.40 बजे निफ्टी 270 अंक या 3.25% गिरावट के साथ 8,030 पर है। वहीं सेंसेक्स इस समय 851 अंक या 3.11% टूट कर 26,515 पर चल रहा है।
भारतीय बाजार में यह भारी गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मची घबराहट का नतीजा है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 531 अंक यानी 3.12% का भारी गिरावट के साथ 16,460 अंक पर बंद हुआ था। इसके बाद आज सुबह तमाम एशियाई बाजारों में भी चौतरफा लाली नजर आ रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट तो इस समय लगभग 8.5% टूट गया है। अन्य एशियाई बाजार भी लगभग 3% से लेकर 5% तक के भारी नुकसान पर चल रहे हैं।
भारतीय बाजार में चौतरफा गिरावट का आलम यह है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एक भी हरे निशान में नहीं है। सबसे कम गिरावट वाला शेयर सन फार्मा भी 1% से ज्यादा नीचे चल रहा है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट ऐक्सिस बैंक (-7%) गेल (-6.7%) और टाटा मोटर्स (-6%) में नजर आ रही है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!