शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ के शेयर में 15% का उछाल, ऋण-पत्रों से जुटाये 375 करोड़

रियल एस्टेट क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी डीएलएफ के शेयर में आज अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

डीएलएफ ने बाजार में 12.25% के पूर्णत: प्रदत्त अपरिवर्तनीय ऋण-पत्र (NCD) जारी किये है। इन ऋण-पत्रों के माध्यम से कंपनी, निवेशकों से 375 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रही है। इस खबर का असर आज डीएलएफ के शेयर में देखने को मिल रहा है। आज डीएलएफ के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है।
बीएसई में आज इसका शेयर 99.10 रुपये पर खुला और 113.40 के उच्चतम भाव तक पहुँचा। दोपहर 2 बजे इसका शेयर 14.50 रुपये या 15.06% की बढ़त के साथ 110.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन 25 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख