शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छत्तीसगढ़ में दो नयी योजनाओं में निवेश करेगा अदानी समूह, शेयर उछला

छत्तीसगढ़ में अदानी समूह दो नयी परियोजनाओं में निवेश करने जा रहा है। अदानी समूह 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश इन दो परियोजना में करेगा। और इन योजनाओं से करीब 11 हजार लोगों को सीधा या परोक्ष रोजगार मिलेगा। सोमवार को कंपनी के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किये। यह परियोजना कोयले से पॉली-उत्पादन और चावल छिल्का तेल निकालने से जुड़ी है। इस खबर का असर आज अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में देखने को मिला।
बीएसई में आज इसका शेयर 74.90 पर खुला और 76 तक उच्चतम भाव तक पहुँचा। सत्र के अंत में अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1.20 रुपये 1.68% बढ़ कर 72
.45 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 25 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख