शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति ने खोले नये 50 आउटलेट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने जून में समाप्त हुई चालु वर्ष की पहली तिमाही में 50 नए आउटलेट खोले है।

पहले से ही मारुति बिक्री केन्द्रों की संख्या 1620 थी जो अब बढ़कर 1670 हो गयी है। कंपनी अपने नये आउटलेट ऐसी स्थानों पर खोलने जा रही है। जहाँ पहले उसकी उपस्थिति नहीं थी। पिछले साल भी कंपनी ने 309 नये आउटलेट खोले थे। जो एक साल में किसी भी कार कंपनी का सबसे बड़ा नेटवर्क विस्तार था कंपनी को नये आउटलेट के माध्यमों से अपनी बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
बीएसई में आज मारुति का शेयर 4207.40 पर खुला और दिन के कारोबार में 4260.80 के उच्चतम भाव तक पहुँचा दोपहर 3.20 पर 5.50 रुपये या 0.13% की बढ़त के साथ 4205 रुपये के भाव पर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!