शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल ने किया ऑगर वायरलेस का अधिग्रहण

20 से ज्यादा देशों में टेलीकॉम सेवायें देने वाली देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने ऑगर वायरलेस ब्रॉडबैंड की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।

4जी ब्रॉडबैंड सेवा में अपनी मौजूदगी और ठोस करने के लिए कंपनी ने ऑगर वायरलेस के अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। इस अधिग्रहण के बाद ऑगर, भारती ऐयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। अगले कुछ हफ्तों मे भारती एयरटेल 14 सर्किल के 296 शहरों में 4जी सर्विस देना शुरु कर देगी। जबकि वोडाफोन पाँच सर्किल के साथ दिसंबर में और आइडिया दस सर्किल के साथ अगले साल की शुरुआत में 4जी सेवा शुरू करेगा इसलिए भारती एयरटेल,प्रतिस्पर्धियों के उतरने से पहले ही बाजार पर पूरी तरह पकड़ बना लेना चाहती है।

बीएसई में आज इसका शेयर 349.85 पर खुला और दोपहर 12.15 बजे  3.15 रुपये या 0.93% की बढ़त के साथ 342.90 पर चल रहा है।
(शेयर बाजार 27 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख