शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा आयोग ने की शिकायत खारिज, शेयर में बढ़त

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने डीएलएफ के खिलाफ दी गयी याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। डीएलएफ के प्रोजेक्ट डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स फेज 3, नेशनल पार्क में आपार्टमेंट बुक के संबंध में शिकायत आयोग के पास आयी थी जिसे आयोग ने यह कहता हुए खारिज कर दिया कि प्रथम दृष्टया डीएलएफ द्वारा किसी प्रतिस्पर्धी कानून का उल्लघंन नहीं किया है। हालाँकि इस साल अन्य दो मामलों में डीएलएफ के खिलाफ आयोग जाँच के आदेश दे चुका है और अगस्त 2011 में डीएलएफ को 630 करोड़ रुपये का दंड भी भारना पड़ा था। लेकिन इस बार आयोग से मिली राहत का कारण आज डीएलएफ के शेयर में आच्छी तेजी देखने को मिली
बीएसई में आज इसका शेयर 113.55 रुपये पर खुला और 116.05 के उच्चतम भाव तक गया। कारोबार समाप्त होंने पर इसका शेयर 3.80 रुपये या 3.43% की बढ़त के साथ 114.45 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 27 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख