शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिजर्व बैंक ने हैथवे को किया सतर्कता सूची से बाहर, शेयर मे उछाल

हैथवे केबल के शेयर में आज तेजी का रुझान रहा। हैथवे के शेयर आज के एकदिनी कारोबार में करीब 16% तक बढ़े। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हैथवे केबिल का नाम सतर्कता सूची से हटाये जाने के कारण आज कंपनी के शेयरों में ऐसी तेजी देखी गयी। सतर्कता सूची से नाम हटाये जाने के बाद अब विदेशी निवेशक कंपनी के शेयर खरीद सकते है।
बीएसई में आज इसका शेयर कल के 40.40 के बाद 45 पर खुला और दिन के कारोबार में 46.90 के उच्चतम और 43.25 के न्यूनतम स्तर तक पहुँचा। सत्र के अंत में 3.40 रुपये या 8.42% बढ़ कर 43.80 पर बंद हुआ।( शेयर मंथन 27 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!