शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी ने रोजनेफ्ट की 15% हिस्सेदारी खरीदी

तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) रशिया की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की वेंकर परियोजना में 15% हिस्सेदारी खरीद ली है।

वेंकोर तेल परियोजना को विकसित कर रही रोजनेफ्ट कंपनी की 15% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओएनजीसी ने 1.35 अरब डॉलर रुपये खर्च किये है। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधीयों ने रशिया की राजधानी मास्को में समझौते पर हस्ताक्षर किये है। वेंकोर तेल क्षेत्र में 2.5 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार होने की संभावना है। साथ ही इस समझौते से ओएनजीसी को एक साल में करीब 33 लाख टन कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। अब तक रोजनेफ्ट कंपनी की 100% हिस्सेदारी रशियन नेशनल ऑयल कंपनी के पास थी

बीएसई में आज इसका शेयर 233.70 पर खुला और दोपहर 2.23 पर 5.30 रुपये या 2.31% गिरकर 224.15 रुपये पर चल रहा है।

(शेयर मंथन 4 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!