शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह और दोहा बैंक में हुआ व्यवसायिक समझौता

खाड़ी देशों और भारत में बेहतर व्यवसायिक संभावनाओं को बनाने और भुनाने के उद्देश्य से दोहा बैंक ने और अनिल अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस समूह के बीच आज एक करार हुआ है

। बैंक ने कहा कि वित्तीय सेवाओं, टेलीकॉम, बुनियादी ढांचे के विकास, मनोरंजन, पावर, हेल्थकेअर, बीमा और रक्षा क्षेत्रों में बैंक और रिलायंस समूह मिलकर काम करेंगे। समझौते पर रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और दोहा बैंक के सीईओ आर. सीतारमन ने आज कतर में हस्ताक्षर किये।
बीएसई में आज रिलायंस कैपिटल का शेयर 323 के भाव पर खुला और सत्र समाप्त होनें पर 7.55 रुपये या 2.35% बढ़कर 329.30 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 7 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख