शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तारा ज्वेल्स बनायेगी वालमार्ट के लिए गहने, शेयर में उछाल

देश की अग्रणी आभूषण निर्माता कंपनी तारा ज्वैल्स के शेयरों में आज बढ़त देखी जा रही है।

तारा ज्वैल्स द्वारा बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार तारा ज्वेल्स को अमेरिकी कंपनी वालमार्ट से एक आर्डर प्राप्त हुआ है। 53.44 करोड़ रुपये के इस आर्डर में कंपनी वालमार्ट के लिए हीरे जड़ित आभूषण बनायेगी और 15 अक्टूबर तक कंपनी इन आभूषण की सुपुर्दगी वालमार्ट को कर देगी।
बीएसई में आज इसका शेयर 35.50 के भाव पर खुला और दोपहर 1.20 बजे 0.70 रुपये या 2.12% की बढ़त के साथ 33.65 पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 9 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!