शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोलंबिया में हीरो मोटोकॉर्प ने खोला संयंत्र, शेयर में उछाल

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प देश के बाहर अपना पहला संयंत्र खोल दिया है। बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कोलंबिया मे खोले गये इस संयंत्र में कंपनी करीब 7 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। शुरुआत में कंपनी इस संयंत्र के माध्यम से 80,000 युनिट/सलाना उत्पादन करेगी जिसे बाद में 1,50,000 युनिट तक किया जायेगा। इस संयंत्र को चलाने के लिए करीब 2200 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस संयंत्र में हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष 10 मॉडल का उत्पादन किया जायेगा।
बीएसई में आज इसका शेयर 2328.05 के भाव पर खुला और दोपहर 2.05 बजे 31 रुपये या 1.34% की बढ़त के साथ 2348.30 पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 9 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख