शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऋण-पत्रों के माध्यम से 250 करोड़ रुपये जुटायेगी मुथूट फाइनेंस

 स्वर्ण के बदले ऋण देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मुथूट फाइनेंस पूर्णत: प्रदत्त अपरिवर्तनीय ऋण-पत्र (एनसीडी) के माध्यम से 250 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने 25,00,000 एनसीडी जारी किये है। जिनका अंकित मुल्य 1000 प्रति रखा गया है। यह ऋण-पत्र निवेशकों के लिए 7 सितंबर से क्रय हेतु उपलब्ध है तथा ऋण-पत्र खरीदने की अंतिम तिथी 7 अक्टूबर रखी गयी है। त्रण-पत्रों के माध्यम से जुटाई गये पैसों का प्रयोग कंपनी विभन्न वित्तीय कार्यों में करेगी।
बीएसई में आज इसका शेयर 173.20 रुपये पर खुला और 174.90 के उच्चतम भाव तक पहुँचा। कारोबारी सत्र समाप्त होने के बाद इसका शेयर 0.40 रुपये या 0.24% की बढ़त के साथ 165.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन 9 सितबंर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!