शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नव भारत कंपनी ने किया टाटा स्टील के साथ करार, शेयर हुआ मजबूत

नव भारत कंपनी के शेयरों में, आज के कारोबार में 7% तक उछाल देखने को मिला है।

बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार नव भारत कंपनी ने टाटा स्टील के साथ समझौता किया है। जिसके कारण आज कंपनी के शयरों में बढ़त देखी जा रही है। नव भारत कंपनी ने टाटा स्टील के साथ ऑर क्रोम को फैरो क्रोम में बदलने संबंधी समझौता किया है। यह समझौता इसी महीने से प्रभावी हो जायेगा। दोनों कंपनी इस समझौते के तहत अगले साल मार्च 2016 तक काम करेंगी और उसके बाद इस समझौते को आपसी सहमति से अगले चार साल तक बढ़ाया जा सकेगा।
दोपहर 12.40 में बीएसई में इसका शेयर 7.45 रुपये या 5.50% बढ़कर 143 के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 15 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!