शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने शुरू किया वेब पोर्टल

इ-कामर्स के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं को देखते हुए देश का अग्रणी व्यापारिक समूह महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपने नये पोर्टल की शरुआत कर दी है। सोमवार से शुरु किये गये इस पोर्टल के माध्यम से कंपनी ने अपनी इ-सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने एमटूआल डॉट कॉम (M2all.com) के नाम से वेबसाइट बनायी है जिसमें कंपनी अपने 400 उत्पाद बेचेगी। कंपनी ना सिर्फ अपनी इस नयी वेबसाइट के माध्यम से अपनी बिक्री बेहतर करेगी बल्कि ग्रहाकों को सर्विस, शिकायत, बिक्री, सुझाव, जानकारी भी इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जायेगी। कंपनी इस वेबसाइट के माध्यम से अपने दोपहिया वाहन, कार, बड़े वाहन, सर्विस, रियल एस्टेट, जेनसेट आदि उत्पाद भी बेचेगी।
बीएसई में आज इसका शेयर 1175 पर खुला और बाजार बंद होने के समय 21.15 रुपये या 1.08% गिर कर 1151 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 15 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख