शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा करेगी अमेरिकी दवा कंपनी का अधिग्रहण

दवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सन फार्मा, अमेरिकी दवा कंपनी इनसाइट विजन का अधिग्रहण करने जा रही है। सन फार्मा द्वारा बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी एक अमेरिकी कंपनी इनसाइट विजन का अधिग्रहण करने जा रही है। इनसाइट विजन मुख्य रूप से नेत्र से संबंधित दवा उत्पाद बनाती है। सन फार्मा,अमेरिकी  में नेत्र दवा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और बेहतर करने के उद्देश्य से यह अधिग्रहण करने जा रही है। कंपनी इनसाइट विजन को अधिग्रहण करने में करीब 4.8 करोड़ अमेरिकी डालर खर्च करेगी।
जुन में समाप्त हुए पिछले 6 महीनों में इनसाइट फार्मा की 38 लाख अमेरिकी डालर कुल आय रही है। वहीं कंपनी का एबीटा घाटा 64 लाख अमेरिकी डालर रहा है और कंपनी का शुद्ध घाटा 75 लाख अमेरिकी डालर था।
सन फार्मा का शेयर आज 879.70 के भाव पर खुला और दोपहर 12.10 बजे 17.30 रुपये या 2% की बढ़त के साथ 884 के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन 16 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!