शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो लगायेगी बांग्लादेश में बिजली सयंत्र, 1700 करोड़ रुपये का करार

इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) को 1700 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी का जपानी कंपनी मारुबेनी कार्पोरेशन के साथ करार हुआ है। जिसके अनुसार कंपनी बांग्लादेश में 400 मेगावाट का बिजली सयंत्र बनायेगी। बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मिलकर इस सयंत्र को स्थापित करेगी। यह सयंत्र बांग्लादेश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सिलहट मंडल के हाबीगंज जिले में स्थापित किया जायेगा।
बीएसई में आज इसका शेयर 1570.30 के भाव पर खुला और कारोबारी सत्र समाप्त होने पर इसका शेयर 9.10 रुपये या 0.58% गिर कर 1547.85 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन 16 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख