शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटे ऋण बैंक शुरू करने का लाइसेंस प्राप्त ना होने के कारण एसकेएस माइक्रो के शेयरों में गिरावट

एसकेएस माइक्रो के शेयर में शुक्रवार के कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के एकदिनी कारोबार में कंपनी के शेयर में 15% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। रिजर्व बैंक द्वारा कल ही छोटे ऋण-बैंक शुरू करने की लिए 10 इकाइयों की सूचि जारी की गयी थी। जिसमें एसकेएस माइक्रो जगह नहीं बना पायी। रिजर्व बैंक ने छोटे किसानों और छोटे उद्योगों की वित्तयी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लघु ऋण बैंक स्थापित करने के लिए 10 नयी इकाइयों को मंजूरी  दी है। लघु-ऋण बैंक शुरू करने का लाइसेंस ना प्राप्त कर पाने का असर आज कंपनी के शेयर में देखने को मिल रहा है।

बीएसई में आज इसका शेयर 405.30 के भाव पर खुला और दोपहर 1 बजे 67.60 पैसे या 15% गिर कर 382.70 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख