शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होंडा और टाटा मोटर्स ने गणेश चतुर्थी पर बेचे 57000 वाहन

होंडा दोपहिया और टाटा मोटर्स दोनों कंपनियों ने गणेश चतुर्थी पर अच्छी बिक्री दर्ज की है।

जहाँ होंडा ने एक दिन में 56000 युनिट दोपहिया वाहन बेचे है तो वहीं टाटा मोटर्स ने भी एकदिन में 1100 कार बेची है। गणेश चतुर्थी के दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाता है जिस कारण इतनी बड़ी मात्रा में एक दिन में दोनों कंपनियों के वाहनों की खरीददारी देखने को मिली है।
दोनों कंपनियाँ गणेश चतुर्थी पर हुई बिक्री को अक्टूबर में आने वाले त्यौहारी सीजन में अच्छी बिक्री के संकेत के रूप में देख रही है। अक्टूबर में दिपावली और धन तेरस पर वाहनों की रिकार्ड बिक्री होनें की संभावना जतायी जा रही है। (शेयरमंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख