शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम कोच्चि में शुरू करेगा नया प्लांट

सार्वजनिक तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिल रही है।

भारत पेट्रोलियम कोच्चि में पेट्रोरसायन प्लांट शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए कंपनी को पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंडी मिल गयी है। कंपनी ने प्लांट के निर्माण के लिए स्टेट बैंक से 4000 करोड़ रुपये का ऋण भी ले लिया है।
कंपनी को आशा है प्लांट का निर्माण कार्य 2018 तक पूरा हो जायेगा। कोच्ची में यह प्लांट शुरू करने की घोषणा कंपनी ने 2011 में की थी।
बीएसई में आज बीपीसीएल का शेयर 871.20 के भाव पर खुला और दोपहर 1.30 पर 2 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 871.95 के भाव पर चल रहा है।
(शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015 )

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख