शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (L & T) को मिले 1810 करोड़ रुपये के निर्माण ठेके

निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो को 1810 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी को 740 करोड़ रुपये का व्यावसायिक भवन बनाने का ठेका प्राप्त हुआ है। रियल एस्टेट कंपनी की तरफ से मिले इसे ठेके में कंपनी एक व्यावसायिक भवन का निर्माण करेगी जिसे पूरा करने में  कंपनी को 24 माह का समय लगेगा। यह भवन हरियाणा राज्य के  गुड़गाँव शहर में बनेगा।
इसके अतिरिक्त कंपनी को जल आपूर्ति से संबंधित 573 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका ग्रामीण जल आपूर्ति ऐवं सफाई विभाग द्वारा दिया गया है। कंपनी तेलंगाना में जल आपूर्ति के लिए निर्माण कार्य करेगी।
इसके अतिरिक्त तेलंगाना में ही कंपनी 192 करोड़ रुपये का बिजली आपूर्ति से संबंधित निर्माण कार्य करेगी।
बीएसई में आज इसका शेयर 1535 रुपये के भाव पर खुला और दोपहर 3 बजे 15.30 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 1555.30 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन 21 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!