शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी के शेयरों में तेज गिरावट, 9% तक लुढ़का शेयर

गाडिय़ों के कलपुर्जे बनाने वाली अग्रणी कंपनी मदरसन सूमी के शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है। आज के एकदिनी कारोबार में मदरसन सूमी का शेयर 9% तक टूट चुका है।
मदरसन सूमी के शेयर पर बिकवाली का दबाव इसलिए बना हुआ है। क्योंकि मदरसन सूमी की मुख्य ग्राहक जर्मन कार निर्माता कंपनी वोक्सवॉगन को अमेरिका में डीजल कार बेचने से रोक दिया गया है।
मदरसन सूमी बड़ी मात्रा में वोक्सवैगन के लिए कार के कलपुर्जे बनाती है। कंपनी के मुनाफे में एक बड़ा भाग जर्मन कार निर्माता कंपनी की बिक्री से जुडा हुआ है। इसलिए वोक्सवैगन पर लगायी गयी रोक का असर मदरसन सूमी के शेयरों में भी देखने को मिल रहा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 260 के भाव पर खुला और दोपहर 11.30 बजे 13.85 रुपये या 5.28% की गिरावट के साथ 248.10 के भाव पर चल रहा है।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख