शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) बनायेगी जीएसटी (GST) के लिए सॉफ्टवेयर

भारत सरकार ने अपने अति महत्वाकांक्षी कानून जीएसटी (GST) के टेक्निकल कार्य का ठेका इन्फोसिस (Infosys) को दे दिया है।

आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इन्फोसिस, जीएसटी आईटी नेटवर्क के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करेगी। इसके लिए कंपनी को भारत सरकार से 1320 करोड़ रुपये का ठेका मिल गया है। पाँच साल के लिए मिले इस ठेके का कार्य अक्टूबर से शुरू होगा। जबकि संभाविलत है कि जीएसटी कानून अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा। इस तरह कंपनी जीएसटी लागू होनें से 6 माह पहले से ही सॉफ्टवेयर बनाना शुरु कर देगी। इन्फोसिस ने यह ठेका टाटा कंसलटैंसी, विप्रो और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों को मात देते हुए हासिल किया है।

शुरुआत में कंपनी जीएसटी लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर बनायेगी और बाद में अन्य आवश्यक फीचर विकसित करेगी।
बीएसई में आज इसका शेयर 1,115 रुपये का भाव पर खुला और दोपहर 12.45 बजे 28.80 रुपये या 2.61% बढ़ कर 1133.45 के भाव पर चल रहा है।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख