शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट ने हरियाणा में शुरू किया नया सीमेंट प्लांट

सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने अपना नया सीमेंट प्लांट शुरू कर दिया है।

बीएससी को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने 13वीं ग्राइंडिंग युनिट हरियाणा के झज्जर जिले में शुरू कर दी है। युनिट की क्षमता 1.6 एमटीपीए (mtpa) बतायी गयी है। इस नये प्लांट को मिला कर कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 63.1 एमटीपीए (mtpa) हो गयी है। उत्तर भारत में सीमेंट की माँग वृद्धी दर संभावित 8% है। वतर्मान में भी सीमेंट की कुल माँग की 35% उत्तर भारत से जुड़ा हुआ है। जिसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह नया प्लांट शुरू किया है। बीएससी में आज इसका शेयर 2925 के भाव पर खुला और दोपहर 2.45 पर 102 रुपये या 3.51% की गिरावट के साथ 2803 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख