शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने किया एलिटकोर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने आज एलिटकोर टेक्नोलॉजीज कंपनी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

एलिटकोर टेक्नोलॉजीज एक टेलीकॉम सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट कंपनी है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने इस सौदे में 180 करोड़ रुपये खर्च किये है और पूरा सौदा नकद में हुआ है। एलिटकोर टेक्नोलॉजीज की पिछले चालू वर्ष में आय 147 करोड़ रुपये रही थी। साल 1999 से एलिटकोर टेक्नोलॉजीज टेलीकॉम सॉफ्टवेयर बनाने के क्षेत्र में देश विदेश में काम कर रही है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को आशा है कि इस सौदे के बाद वैश्विक स्तर पर लाखों करोड़ों रुपये का टेलीकॉम सॉफ्टवेयर बाजार उसके लिए खुला गया है और इस अधिग्रहण के बाद टेलीकॉम सॉफ्टवेयर क्षेत्र में एक नये दौर की शुरुआत होगी।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख