शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वॉक्सवैगन विवाद से हम पर असर नहीं : मदरसन सूमी (Motherson Sumi)

गाडिय़ों के कलपुर्जे बनाने वाली अग्रणी कंपनी मदरसन सूमी के शेयरों में दो दिन की गिरावट के बाद आज के एकदिनी कारोबार में बढ़त देखने को मिली।

कंपनी ने अपने ग्राहक वॉक्सवैगन के हाल के अमेरिकी विवाद से खुद को अलग करते हुए अपने शेयरधारकों और निवेशकों को विश्वास बनाये रखने के लिए कहा है।
कंपनी द्वारा बीएससी को दी गयी सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा वॉक्सवैगन को कारों के कलपुर्जे पहले की तरह बना कर दिये जाते रहेंगे। वॉक्सवैगन कंपनी के अमेरिकी विवाद से खुद को अलग करते हुए कंपनी ने कहा कि वॉक्सवैगन कंपनी का सारा विवाद इंजन को लेकर है और हम इंजन संबंधित किसी भी प्रकार का समान नहीं बनाते है। साथ ही वॉक्सवैगन कंपनी के विवाद से कंपनी की वित्तीय सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि कंपनी की कुल बिक्री का 12% ही वॉक्सवैगन कंपनी के निर्यात से जुड़ा है, इसलिए निवेशकों और शेयरधारकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
बीएससी में आज इसका शेयर 230 पर खुला और 4.70 रुपये या 1.94% बढ़ कर 246.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख