शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेदांता समूह ने 4000 कर्मचारियों की छटनी करी

वेदांता समूह जनवरी से लेकर अब तक करीब 4000 कर्मचारियों की छटनी कर चुका है।

इन 4000 कर्मचारियों में से 67.5% कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से समूह से जुड़े हुए थे तथा अन्य अप्रत्यक्ष रूप से समूह के लिए काम कर रहे थे। यह छटनी समूह की चारों कंपनियों में की गयी है वेदांता एल्युमीनियम में से 2000 कर्मचारी, बाल्को में से 1000 कर्मचारी, सेसा गोआ में से 450 कर्मचारी और केयर्न इंडिया में से 450 कर्मचारियों की छटनी करी है। धातु और खनन के व्यवसाय से जुड़े इस समूह में 69,000 प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष कर्मचारी काम करते है। कमोडिटी बाजार खास कर एल्युमीनियम की कीमतों में आयी गिरावट के कारण समूह को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। साल 2014-2015 में समूह की सलाना एबिडा (EBITDA) आय में 13% तक की गिरावट दर्ज हुई है।
बीएसई में इसका शेयर 95 रुपये के भाव पर खुला 1.45 रुपये या 1.53% गिर कर 93.40 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!