शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सी सी कन्स्ट्रक्शन को मिला ओमान में 14 करोड़ डॉलर का ठेका, शेयर ऊपर सर्किट पर बंद

सी सी कन्स्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों ने आज के एक दिनी कारोबार में 13.64 रुपये पर 20% का ऊपरी सर्किट छू लिया। कंपनी को ओमान देश में सड़क बनाने का एक बड़ा ठेका मिला है। बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी को 14 करोड़ डॉलर का सिविल और सड़क निर्माण का ठेका मिला है। कंपनी यह निर्माण कार्य ओमान देश में करेगी। जून में खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 40.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जिसे देखते हुए इतना बड़ा ठेका कंपनी को मिलना कंपनी की वित्तीय सेहत के लिए बेहतर माना जा रहा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 12.80 के भाव पर खुला और 2.27 रुपये या 20% के बढ़ कर 13.64 रुपये के भाव पर ऊपरी सर्किट पर बंद हो गया।
(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख