शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) लगातार दूसरे दिन 20% के ऊपरी सर्किट पर

सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) के शेयर में आज सोमवार को भी जोरदार तेजी रही और यह 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार 24 सितंबर को भी यह 20% के ऊपरी सर्किट पर ही बंद हुआ था। कंपनी के शेयर में यह तेजी ओमान में निर्माण का एक ठेका मिलने की खबर के बाद आयी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते बुधवार 23 सितंबर की शाम को बताया था कि उसे इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड-ओमान से सड़क निर्माण और कुछ अन्य सिविल कार्यों का ठेका मिला है। ओमान की सल्तनत में निर्माण कार्य के लिए मिला यह ठेका 14.13 करोड़ डॉलर का है। गौरतलब है कि यह ठेका कंपनी की कुल बाजार पूँजी से कई गुना बड़ा है। लगातार दो दिन ऊपरी सर्किट पर बंद होने के बाद भी इसकी कुल बाजार पूँजी 41.63 करोड़ रुपये की है।
सोमवार को बीएसई में यह 14.40 रुपये पर खुलने के बाद कुछ ही देर में जबरदस्त ढंग से उछल गया और फिर ऊपरी सर्किट के स्तर 16.36 रुपये तक चला गया। इसके बाद पूरे दिन यह ऊपरी सर्किट पर ही बना रहा। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख