शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स के शेयर में बढ़त, रॉयल एनफील्ड की बिक्री बढ़ी

आज के एकदिनी कारोबार में आयशर मोटर्स के शेयर में 2% तक की बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी के शेयरों में आयी इस बढ़त का मुख्य कारण सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में तेजी दर्ज होना है। आयशर मोटर्स की दोपहिया वाहन बनाने वाली शाखा रॉयल एनफील्ड ने सितंबर माह में 44,491 युनिट वाहन बेचे है जो पिछले वर्ष के सितंबर माह में 28,020 युनिट से 59% ज्यादा है। कंपनी के निर्यात में भी तेजी दर्ज हुई है कंपनी ने 750 मोटरसाइकिल निर्यात की है जो पिछले वर्ष के सितंबर माह की तुलना में 56% ज्यादा है।
वहीं व्यवसायिक वाहनों की बात करें तो आयशर मोटर्स ने सितंबर माह में 4248 युनिट व्यवसायिक वाहन बेचे है जो गत वर्ष की समान अवधि के तुलना में 28% ज्यादा है।
बीएसई में आज इसका शेयर 18000 पर खुला और दोपहर 2.05 बजे 246.65 रुपये या 1.39% की बढ़त के साथ 18037.58 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!