शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल के 4जी सर्विस विज्ञापन पर ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ने लगायी रोक

देश की नंबर एक दूरसंचार कंपनी एयरटेल के 4जी सर्विस विज्ञापन पर ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया रोक लगा दी है।

एएससीआई ने भारती एयरटेल के विज्ञापन जिसमें कंपनी लाइफटाइम फ्री मोबाइल कनेक्शन देने का दावा कर रही है उसे गलत माना है। इसलिए इस विज्ञापन के प्रसारण पर कंपनी से  7 अक्टूबर तक रोक देने के लिए कहा गया है। अपने फैसले में एएससीआई ने कहा है कि इस विज्ञापन नें चेप्टर 1.4 का उल्लघंन हो रहा है इसलिए इस विज्ञापन के खिलाफ शिकायत आने के बाद इस विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
बीएसई में आज भारती एयरटेल का शेयर 338.20 रुपये के भाव पर खुला और दोपहर 2.52 पर 1.40 रुपये या 0.41% की बढ़त के साथ 339.40 के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख