शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) की सितंबर बिक्री में 5% गिरावट, शेयर लुढ़का

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में आज के एकदिनी कारोबार में 5% गिरावट देखने को मिली।


महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने सितंबर माह में अपनी बिक्री के आँकड़े सार्वजनिक कर दिये हैं। कंपनी ने सितंबर में 42,848 कुल वाहन बेचें हैं। जबकि पिछले साल के सितंबर माह में कंपनी ने 44,911 युनिट वाहन बेचें थे।
कंपनी की घरेलू बिक्री 6% गिर कर 39,696 रही है जो गत वर्ष के सितंबर माह में 42,408 युनिट रही थी।
हालाँकि कंपनी के निर्यात वाहनों की संख्या में तेजी दर्ज हुई है। कंपनी ने सितंबर माह में 3155 युनिट निर्यात किये है जो पिछले वर्ष के सितंबर 2503 युनिट की तुलना में 26% ज्यादा है।
कंपनी के व्यवसायिक वाहनों की बात करें तो व्यवसायिक वाहनों की बिक्री में 5% गिरावट दर्ज हुई है पिछले वर्ष के सितंबर माह की 15171 वाहनों की बिक्री से गिर कर यह 14,430 पर आ गयी है।
बीएसई में आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1263 रुपये के भाव पर खुला और 5.55 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 1255.15 के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!