शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स की सितंबर में बिक्री 2% घटी

टाटा मोटर्स ने सितंबर माह में बिक्री के आकँड़े जारी कर दिये हैं।

 सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री में 2% की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी द्वारा बीएसई को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी ने सितंबर में 45,215 युनिट वाहन बेचे हैं जो गत वर्ष के सितंबर में माह में बेचे 46,154 वाहनों से 2% कम है।
घरेलू बाजार में कंपनी ने सितंबर माह में 40,813 निजी और व्यवसायिक वाहन बेचे हैं। जबकि गत वर्ष के सितंबर माह में कंपनी 40,908 निजी और व्यवसायिक वाहन बेचे थे।
वहीं निर्यात की बात करें तो निर्यात वाहनों की संख्या में भी गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी ने सितंबर महीने में 4,402 वाहन निर्यात किये है जबकि पिछले वर्ष कंपनी ने 5246 वाहन निर्यात किये थे। सितंबर महीने में ही कंपनी निर्यात वाहनों की संख्या में 16% की गिरावट दर्ज हुई है।
हालाँकि कंपनी की कुल बिक्री में हल्की बढ़त बनी हुई है। मौजूदा साल की अब तक कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 242,569 युनिट वाहन बेचे हैं जो पिछले वर्ष के 236,670 युनिट की तुलना में 2% ज्यादा है।

बीएसई में 1 अक्टूबर को इसका शेयर 1.45 रुपये या 0.49% गिर कर 297 के भाव पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 2 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!