शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेन टेक्नोलॉजी की वार्षिक आम सभा में कंपनी के विस्तार पर चर्चा

जेन टेक्नोलॉजी कंपनी की 22वी वार्षिक आम सभा 26 सितंबर को आयोजित हुई।

कंपनी द्वारा बीएससी को दी गयी जानकारी के अनुसार कंपनी के चेयरमैन अशोक अलतूरी इस सभा में उपस्थित थे। उन्होनें पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी के व्यवसायिक प्रदर्शन पर बात की और चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जेन टेक्नोलॉजी आम सभा 9.30 से 11 बजे तक चली। कंपनी के चेयरमैन अशोक अतलूरी, के अतिरिक्त निदेशक जी प्रसाद भी इस सभा में मौजूद रहे। चेयरमैन अतलूरी ने साल 2014-15 में कंपनी के व्यवसाय की उपलब्धियाँ बतायीं। पिछले वित्तीय वर्ष 2014-15 में कंपनी की वृद्धि, रणनीति और जोखिम के विषय में बताया तथा चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी की संभावना, कार्यशैली, वृद्धि का अनुमान पर भी चर्चा की। कंपनी के चेयरमैन अशोक अतलूरी ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में निर्यात, विमान निर्माण और अन्य उत्पादन के क्षेत्र में और बेहतर काम करने के लिए तैयार है। कंपनी अपना व्यवसाय को 7000 करोड़ तक ले जाना के लिए इच्छुक है।  

1 अक्टूबर को इसका शेयर 3.85 रुपये 4.98% गिर कर 73.50 रुपये पर बंद हुआ (शेयर मंथन, 3 अक्टूबर 2015 )

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख